Hindi Diwas - Primary section :
हिंदी को 14 सितंबर 1949 को भारत की राष्ट्रीय भाषा के रूप में स्वीकार किया गया । हम प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाते हैं। हमारी मातृभाषा हिंदी और देश के प्रति सम्मान दिखाने के लिए हिंदी दिवस का आयोजन किया जाता है।
कक्षा १ के छात्रों ने दिए गए विषय पर बिना कोई तैयरी किए 2 पंक्तियाँ हिंदी में बोली। मौके पर दिए गए विषय पर आत्मविश्वास से बात करना मंत्रमुग्ध कर देने वाला था
कक्षा २ के छात्रों ने भारत के प्रसिद्ध स्थानों के बारे में बताया और उस स्थान की प्रसिद्ध और विशेष वस्तुओं का भी ज्ञान दिया। छात्रों की सुन्दर जानकारी से भारत की सैर करना मज़ेदार था !
कक्षा ३ के छात्रों द्वारा दिया गया संक्षिप्त भाषण ने मन मोह लिया।
क्या खूब छात्र अपने दिए गए विषय पर तैयार हुए और भारत देश की तरक्की के लिए अपने विचार बताए।
उनका विषय था
1. भारत के प्रधान मंत्री
2. जिम्मेदार नागरिक
3.अगर मै प्रधान मंत्री बनूँगा तो देश के लिए क्या करूँगा।
कक्षा ४ के छात्र इंद्रधनुष के रंगों में ढले। छात्रों ने इंद्रधनुषी रंग के कपड़े पहने। दिए गए विषय पर छात्रों ने पोस्टर बनाए और आत्मविश्वास से अपनी पंक्तियाँ बोलीं।छात्रों ने इंद्रधनुष के रंग के भोजन, फूलों, तथ्यों, कीड़ों के बारे में बात की और प्यारी कविताएं लिखीं। छात्रों ने कक्षा के वातावरण को अपनी भरपूर जानकारी से इंद्रधनुष की तरह रंगीन बना दिया।
कक्षा १ से ४ के छात्रों ने हिंदी दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया और कई सारी नई जानकारी प्राप्त की।