Hindi Diwas - Secondary section

Hindi Diwas - Secondary section :

हिंदी दिवस कार्यक्रम ( 14.09.2021)

परिचय -हिंदी दिवस पूरे भारतवर्ष में १४ सितम्बर को मनाया जाता है। इसी दिन हिंदी को हमारे संविधान में राष्ट्र भाषा का दर्जा मिला । हमारे देश में सबसे अधिक बोली और समझी जानेवाली भाषा हिंदी है। अतः हिंदी का सम्मान करना हम सब का कर्त्तव्य है।  

हिंदी दिवस कार्यक्रम में एम एस बी  बैंगलोर के  सभी छात्रों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

हिंदी सप्ताह की शुरुवात एक छात्र द्वारा हमारी राष्ट्रभाषा के महत्त्व पर  कविता पढ़ने से हुई।

  • कक्षा 5 – छात्रों ने उनके इस्तेमाल में आनेवाली वस्तुओं पर विज्ञापन बनाए और बड़े ही निरालेअंदाज में प्रस्तूत किए।
  • कक्षा 6- छात्रों ने अनेक विषयों पर स्लोगन / नारे रचनात्मक रूप में बनाए ।
  • कक्षा 7 – छात्रों ने 3-4 के समूह में कहानी पर नाटक पेश किए।
  • कक्षा 8 - छात्रों ने विभिन्न विषयों पर कविता लिखी और कक्षा में पढ़ी।
  • कक्षा 9 - छात्रों ने हिंदी व्याकरण पर प्रस्तुतीकरण किया।
  • कक्षा 10 - छात्रों ने ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हिंदी साहित्यकारों पर प्रोजेक्ट बनाए। 

      सभी छात्रों ने यशशक्ति प्रयत्न किए और कार्यक्रम को सफल बनाया।

  • Centre:MSB Bangalore
  • Date:14 Sep,2021
Share:

Featured News: